ग्राम सालीवाड़ा की मां शारदा कामधेनू गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण ===================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गनिर्देशन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा जिले के विकासखण्ड अमरवाड़ा के ग्राम सालीवाड़ा की मां शारदा कामधेनू गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होने निरीक्षण के दौरान सभी पशुओं की बीमारी से रोकथाम के लिये आवश्यक निर्देश गौ-शाला संचालक को दिये । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौ-शाला में 5 क्विंटल भूसा पाया गया, जिस पर उन्होंने गौ-शाला संचालक को तत्काल भूसा क्रय करने के निर्देश को दिये । गौ-शाला में 81 बैग स्वर्ण दाना और पशुओं के लिये स्वच्छ जल उपलब्ध पाया गया। गौ-वंश चरने के लिये गये हुये थे। गौ-शाला में बायोगैस संयंत्र निर्माणाधीन है जिसके गड्डे खोद लिये गये हैं । निरीक्षण के दौरान गौ-शाला की नोडल अधिकारी डॉ.दीपिका परतेती, श्री विजय नेमा, श्री कार्तिक व श्री वर्मा उपस्थित थे ।