सामान्य अवकाश घोषित होने पर बी.ए.तृतीय वर्ष की 22 मई को आयोजित परीक्षा स्थगित अब 5 जून को आयोजित होगी परीक्षा शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चंदेलकर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 22 मई 2023 को सामान्य अवकाश घोषित किये जाने के कारण 22 मई 2023 को होने वाली बी.ए.तृतीय वर्ष की राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी साहित्य विषय की परीक्षा स्थगित कर दी गई है । यह परीक्षा अब आगामी 5 जून 2023 को निर्धारित समयानुसार आयोजित की जायेगी ।