मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पिछले 5 दिनों से लगातार सूरज के तीखे तेवर शुरू हो गए हैं। दिन प्रतिदिन सूरज के तीखे तेवर और बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब जिला अस्पताल की ओपीडी में हीटस्ट्रोक व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को भी जिले में 41 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। इस शहर का तापमान लगातार तीसरे दिन भी बढ़ रहा है। तेज गर्मी से हिट्स टोंक के कई मरिज सामने आ रहे हैं। गर्मी की वजह से जिला अस्पताल में कुल मरीजों की संख्या तो कम है परंतु उल्टी, दस्त ,बुखार सहित बुखार सांस लेने में तकलीफ आंखों में जलन जैसी समस्या को लेकर मरीज जिला अस्पताल पहुंचे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
