जिले में जल संरक्षण के लिए 'जल संवाद' का नवाचार ========================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देश पर गुरुवार को जिले भर में ‘’जल संवाद’’ का नवाचार किया गया। इसके अंतर्गत जल संरक्षण की विभिन्न गतिविधियों का वृहद स्त र पर आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में जल संवाद का कार्यक्रम, जल बचाव, जल संरक्षण, जल का बेहतर उपयोग आदि के संबंध में विविध कार्यक्रम किये गए । साथ ही ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न शहरी वार्डों में जल संरक्षण के संबंध में कलश यात्रा, नुक्किड़ नाटक, रंगोली एवं गीत संगीत का आयोजन किया गया तथा ‘’जल संरक्षण’’ के लिये शपथ दिलाई गई। जिले के शासकीय, अशासकीय कॉलेजों में भी ‘’जल संरक्षण’’ के संबंध में परिचर्चा का आयोजन किया गया।
