ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों को पीने के पानी के लिये उपयुक्त स्थलों पर मिट्टी के कसौरों में पानी रखने की सलाह आम जन को इस संबंध में प्रेरित करने के भी निर्देश ======================================================== राज्य शासन के वन विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पानी की कमी होने और पक्षियों को पीने के पानी की उपलब्धता की दृष्टि से सार्वजनिक स्थलों, घरों व अन्य उपयुक्त स्थलों पर मिट्टी के कसौरों में पानी रखने की सलाह दी गई है । साथ ही आम जन को इस संबंध में प्रेरित करने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये गये हैं । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सभी वनमंडलाधिकारियों और विभाग प्रमुखों के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय, आयुक्त नगरपालिक निगम, प्राचार्य शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।