मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मंगलवार को नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान पार्ट 2 की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही जन्म मृत्यु विवाह पंजीयन, जल प्रदाय, भवन अनुज्ञा, भवन निर्माण जैसे प्रकरणों को तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।