मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के व्दितीय चरण के दौरान एकीकृत बाल विकास सेवा के लंबित आवेदनों व सी.एम.हेल्प लाईन की लंबित शिकायतें निराकृत करने के निर्देश ============================================================= मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का व्दितीय चरण 10 मई से प्रारंभ हो रहा है जो 31 मई तक चलेगा । इस अभियान के दृष्टिगत जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती ज्योति ठाकुर द्वारा जिले की महिला एवं बाल विकास परियोजना की सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अभियान के दौरान अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर परियोजना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में एकीकृत बाल विकास सेवा से संबंधित लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करें। साथ ही सी.एम. हेल्प लाईन में 15 अप्रैल तक व वर्तमान तक सभी लंबित शिकायतों का भी शत-प्रतिशत निराकरण करें।