अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत-2.0) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति की बैठक का आयोजन 11 मई को ======================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 11 मई को प्रात: 11 बजे से अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत-2.0) योजना के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के डी.पी.आर.अनुमोदन के लिये जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में नगरपालिका परिषद सौंसर व चौरई और नगर परिषद न्यूटन चिखली, पिपलानारायणवार व बिछुआ की पुनः तैयार की गई परियोजनाओं की डी.पी.आर.के अनुमोदन संबंधी कार्यवाही की जायेगी । जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री आर.एस.बाथम ने बताया कि बैठक में विधानसभा क्षेत्र परासिया, सौंसर व चौरई के विधायकों के साथ ही संबंधित नगरीय निकायों के नगरपालिका परिषद व नगर परिषद अध्यक्षों से उपस्थिति का अनुरोध किया गया है । साथ ही संबंधित नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।