मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले के विकासखंड परासिया में सीएम राईज स्कूलों में विद्यार्थियों के उपयुक्त व्यवस्था बनाने के लिए जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा लगातार सीएम राईज स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी जिला कलेक्टर द्वारा परासिया में चिन्हित सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण कर अधिकारी से स्कूल में चल रही गतिविधियों पर बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान हवा ने पुराने भवनों को डिस्मेंटल करने और विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
