जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक संपन्न ======================== कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं व उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिये आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये । बैठक में जिला सैनिक बोर्ड के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल ए.के.सक्सेना (सेवानिवृत्त), सचिव व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जया ज़ेवियर (सेवानिवृत्त), सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री हेमंत छेकर, जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी और कल्याण संयोजक श्री राजेश पाटिल के साथ ही अन्य पूर्व सैनिक भी उपस्थित थे।