मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा प्रकरणों के साथ ही जनसेवा अभियान के व्दितीय चरण की तैयारी, कुंये, बावड़ी की जानकारी का संग्रहण और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अनंतिम सूची जारी होने की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न आयोगों, न्यायालयीन प्रकरणों, जनसुनवाई, सीएम कार्यालय व सीएम हाउस के लंबित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की और यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में संतुष्टि प्रतिशत और 50 दिवस से ऊपर की लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने समग्र से संबंधित और श्रम विभाग से जुड़ी शिकायतों का निराकरण भी प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
