बैठक में कृषि विकास प्लान पर संबंधित विभागों के साथ चर्चा संपन्न कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विकास प्लान पर संबंधित विभागों के साथ चर्चा संपन्न हुई । बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने जिले के सभी कृषि और कृषि सह संबध्द पहलुओं को ध्यान में रखते हुये एक सप्ताह के अंदर कृषि विकास प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । बैठक में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा शासन के निर्देशानुसार कृषि विकास प्लान बनाने के लिये सभी बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर एसडीएम श्री अतुल सिंह व श्री मनोज प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुमार जैन, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
