जिले के विकासखंडसौंसर के ग्राम कुड्डम में बिजली समस्याओं को लेकर इन दिनों किसान बहुत परेशान हैं। ग्रीष्म काल में बोई जाने वाली फसल मूंगफली और संतरे की फसलों को अधिक पानी की आवश्यकता है ।परंतु बिजली कटौती के कारण किसान इन दिनों अधिक परेशान हैं। किसान द्वारा बताया जा रहा है 8 से अधिक दिनों बीत गये पर बिजली न मिलने से उनकी फसलें सूख रही हैं .