मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,छिंदवाड़ा जिले की राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में अप्रैल महाशय परीक्षाएं आयोजित की गई है विद्यार्थियों में अपने समय सारणी पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से परीक्षा में उपस्थित होये।उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षायें माह अप्रैल से जून तक होंगी । सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिये गये हैं कि निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्धारित तिथियों में परीक्षा देने के लिये महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों । विद्यार्थी ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से या महाव़िद्यालय के सूचना पटल से समय सारणी प्राप्त कर सकते हैं । शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चंदेलकर ने बताया कि महाविद्यालय में 25 अप्रैल से स्नातक तृतीय वर्ष, 16 मई से स्नातक प्रथम वर्ष, 23 मई से स्नातक व्दितीय वर्ष और एक जून से स्नातकोत्तर व्दितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षायें प्रारंभ होंगी ।क्लिक करें या मिस काॅल कर सुन सकते हैं।
