मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के राजा शंकर विश्वविद्यालय में कॉलेज चलो अभियान के तहत मंगलवार को प्रोफेसर ने सारणा व लिंगा के स्कूली बच्चों को कॉलेज की झलक दिखलाए ।स्कूली बच्चों को उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न जानकारी जैसे कि कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति, छात्रावास संबंधित के साथ नई शिक्षा नीति 2020 की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।