*1 सप्ताह में आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाएं एसडीएम* अमरवाड़ा- जनपद पंचायत सभागृह में समस्त ग्राम पंचायत सचिव समन्वयक अधिकारी की बैठक लेकर एसडीएम निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ प्रत्येक हितग्राहियों को मिले इसके लिए 1 सप्ताह के भीतर प्रगति लाएं ज्यादा से ज्यादा पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिले यह सुनिश्चित करें लापरवाही बरतने वालों पर 1 सप्ताह बाद पुनः बैठक लेकर समीक्षा की जाएगी जिसके उपरांत कार्यवाही की जाएगी विदित हो कि जिला कलेक्टर शीतला पटले ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बनने वाले कार्ड की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया था इस अवसर पर एसडीएम मनोज प्रजापति तहसीलदार छवि पंत एमके मेहरा सीएमओ नायब तहसीलदार सौरव मरावी उपस्थित थे