मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में प्राकृतिक खेती और उन से जुड़ी जानकारी लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदान कर अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर अवलोकन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में कृषि अधिकारियों द्वारा जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है । इसी तारतम्य में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आज जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम बरारिया में प्राकृतिक खेती के फील्ड का अवलोकन किया और जीवामृत बनाने की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया । इस दौरान आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के सह संचालक डॉ.विजय पराड़कर, कृषि विज्ञान केन्द्र देलाखारी के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ.आर.सी.शर्मा, अन्य कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी और किसान उपस्थित थे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।