मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेन्द्र नारायण, अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन, एस.डी.एम. श्री अतुल सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी, पत्रकार और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम में शासकीय कला पथक दल के साथ सभी ने राष्ट्र गान का गायन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनायें दी।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।