मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज छिन्दवाडा नगर की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खजरी में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय विशेष भोज संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने विद्यार्थियों के साथ सुस्वादु पौष्टिक भोजन खीर-पूरी का स्वाद चखा । उन्होंने प्रारंभ में दीप प्रज्जवलित कर और मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम में एक छात्रा और एक छात्र को भोजन खिलाकर विशेष भोज कार्यक्रम की शुरूआत की । विशेष भोज कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पटले, अन्य अतिथि व प्रशासनिक अधिकारियों को अपने साथ पाकर विद्यार्थी उत्साहित व प्रसन्न हुये।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।