*मॉडल विद्यालय में हुआ करियर मेले का आयोजन* आज 20 जनवरी 2023 को शासकीय मॉडल उत्तर माध्यमिक विद्यालय में केरियर मेले का आयोजन किया गया आयोजन में कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा तक की विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, काउंसलर सेल का उद्घाटन विकास खंड शिक्षा अधिकारी एन.पी. परतेती , शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के. एल.धुर्वे के हाथो रिबन काटकर किया गया, इसी तारतम्य सरस्वती पूजन मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य एम.जी.धुर्वे द्वारा सभी का स्वागत किया गया, इस दौरान डॉक्टर नीलेश साहू एवम एकलव्य साइंस कॉलेज से राहुल कामदार द्वारा शाला के विद्यार्थी गणों को संबोधित किया गया, केरियर काउंसलर प्रभारी शिक्षक सतीश बोबडे शिक्षिका शुभा डेहरिया छात्र छात्राओं की काउंसलिंग की गई, इस दौरान समस्त शिक्षक स्टॉफ मनीष चौरसिया,सुमित विश्वकर्मा ,राम नाथ डेहरिया श्री मति कीर्ति चौरसिया सु श्री मानसी चौरसिया एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, कार्यक्रम का संपूर्ण सफल मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक संदीप सोनी द्वारा किया गया।।
