मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बरती जा रही लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई है। बैठक में ग्रामीण लिंगा के शासकीय स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आए लापरवाही के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की और प्रभारी प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही अनुपस्थित 2 शिक्षकों की अनुपस्थिति दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।