अमरवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण कराने और निर्माण कार्य सहित अन्य समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी ने जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले से कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा में भेंट कर चर्चा की I अमरवाड़ा नगर पालिका के वार्ड 4 में मंडी के पास स्थित भूमि का मद परिवर्तन कर पट्टा बनाने, सिविल न्यायालय के सामने स्थित शासकीय भूमि नगर पालिका को हस्तांतरित करने, अंतव्यवसायी योजना अंतर्गत निर्मित दुकानों की व्यवस्था की मांग की I अमरवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र में जल प्रदाय हेतु सुचारू विद्युत व्यवस्था एवं चौरई सिवनी मार्ग के बस स्टैंड की व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर को जानकारी देकर नगर पालिका अध्यक्ष ने उचित व्यवस्था बनाने की मांग की I