मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात को बहाल रखने हादसों को रोकने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। जिसमें मुख्य रुप से सड़कों पर लगने वाले बाजारों को सुमित कर उन्हें विस्थापित करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला कलेक्टर श्रीमती शीला पटले की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी को हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है ।साथ ही सड़क पर बसहटो वाले कस्बों या ग्रामीणों में प्रकाश व्यवस्था, साथ ही सड़कों की प्रकाश व्यवस्था और हाट बाजारों के विस्थापन से संबंधित कार्य के लिए निर्देश दिया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।