मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद हेलमेट को अनिवार्य कर दिया गया है। इसी को लेकर आज हेलमेट पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 75 सरकारी कर्मचारियों पर हेलमेट नहीं होने पर चालानी कार्रवाई की गई है ।साथ ही लोगों को भी हेलमेट अनिवार्य रूप से उपयोग करने की हिदायत दी गई है ।ज्ञात हो कि बीते दिनों हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने भी आदेश जारी करते हुए जिले में भी हेलमेट को अनिवार्य कर दिया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।