मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों स्कूलों में नियमित पढ़ाई और पढ़ाई को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। इस साथ ही प्रत्येक दिन निरीक्षण की कड़ी में शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा सौसर विकासखंड और मोहखेड में निरीक्षण करने पहुंची जहां उन्होंने पहुंचकर बच्चों के पढ़ाई और उनसे सवाल-जवाब कर निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।