परिसर को स्वच्छ कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया छात्र-छात्राओं ने अपने घर एवं परिसर को साफ करने की ली प्रतिज्ञा रामाकोना:- स्वर्गीय रामभाऊ जी खंडाईत शिक्षण समिति रामाकोना द्वारा संचालित गुरूकुल विद्या निकेतन स्कूल रामाकोना में स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वप्रेरणा से शाला परिसर को साफ करते हुए स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। साथ ही सभी छात्र छात्राओं ने अपने अपने घरों को स्वच्छ और परिसर को स्वच्छ रखने हेतु सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा भी ली। इस अवसर पर शाला स्वच्छता कार्यक्रम के प्रभारी सचिन बाविस्टाले ने जानकारी देते हुए बताया कि शाला परिसर में इस प्रकार की गतिविधियों से छात्र एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर संस्था के संचालक सदाशिव खंडाईत ने बोला कि मुझे बेहद गर्व हो रहा है कि आज छात्र छात्राओं ने स्वप्रेरणा से स्वच्छता अभियान का संदेश दिया और साथ ही अपने घर तथा परिसर को साफ रखने की प्रतिज्ञा भी ली।