मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मानसून की विदाई के बाद जिले के किसान गेहू और चने की बोनी शुरू कर चुके हैं। इधर संतराचल में कपास की फसल में सिंचाई के मोटर पंप चालू हो गए हैं। लेकिन पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण फसलों में सिंचाई प्रभावित हो रहे हैं। नंदनवाड़ी ,मोहगांव पंधराखेड़ी ,रामाकोना क्षेत्र में दिन में बमुश्किल 3 से 4 घंटे और रात में 2 घंटे बिजली की सप्लाई हो पा रही है। किस्तों में मिल रही बिजली से किसान आक्रोश पनप रहा है। बीते 10 दिनों में किसान नंदनवाड़ी और मोहगांव में किसान प्रदर्शन कर चुके हैं । लेकिन प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी है। इसके लिए सभी फिल्टर में दिन में 6 घंटे और रात में 4 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बनाया है। परंतु यह धरातल पर नहीं दिख पा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
