मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में राशन वितरण व्यवस्था अन्नोत्सव के दूसरे दिन से ही बंद हो गई पोर्टल में तकनीकी खामियों के चलते बंद हो गया है ।जिले में महज 35 हजार हितग्राहियों को ही राशन वितरण हो पाया है। जिले में सवा तीन लाख से ज्यादा हितग्राही है। शासन का आवंटन होने के साथ राशन दुकानों तक परिवहन भी सुनिश्चित कर दिया गया है। 7 नवंबर से शुरू हुआ अन्नोत्सव के दौरान राशन का वितरण विधिवत हुआ। अगले दिन भी राशन का वितरण हुआ। लेकिन तीसरे दिन से तकनीकी खामियों के चलते प्रदेश भर में पोर्टल बंद हो गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
