मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीणों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है, या नहीं इसकी जांच करने तीन विभागों के प्रमुखों और टीम ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में समीक्षा की और औचक निरीक्षण करने पहुंचे ।स्वास्थ्य विभाग में सीएमएचओ के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तहलका नजर आया। वहीं शिक्षा विभाग की टीम को स्कूल से शिक्षक नदारद रहे। वहीं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।इस दौरान सचिव फिसड्डी मिले। नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
