छिंदवाड़ा जिले में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटने के लिए 84 प्रतिशत पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी कराई जा चुकी है। लेकिन अब तक गैस कंपनियों ने कनेक्शन जारी नहीं किया है। हितग्राही चूल्हे और स्टोव का सहारा ले रहे हैं। वही उज्ज्वला योजना के तहत जिले में 33 हजार गैस कनेक्शन मुफ्त बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।