छिंदवाड़ा जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में जलाशयों में जलभराव के अनुसार रबी सिंचाई के लिए समिति के सदस्यों ने 89416 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। 25 नवंबर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सुझाव लिए और सुझाव के अनुसार जल संसाधन विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।