जिले में आने वाले पर्यटन की सुविधा के लिए आदिवासी अंचल में होमस्टे बनाए जा रहे हैं। ताकि पर्यटन किफायती पैकेज में छिंदवाड़ा में समय बिता सकें। जिले के आदिवासी विकासखंड तामिया के सावरवानी गांव में पहला होम-स्टे बनकर तैयार हो चुका है। जो जल्द ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा पांच अन्य होम-स्टे भी आने वाले 2 माह में पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
