राज्य शासन द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसी को लेकर जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने निर्देश दिए हैं, कि सभी सरकारी कार्यालयों में एकता दिवस मनाया जाएगा। साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में भी सभी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित होकर एकता की शपथ लेंगे।
