मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे की हालत आप सबको पता है। जिसे रास्ते को तय करने में 2 घंटे का वक्त लगता है। वर्तमान में उस मार्ग को तय करने में 4 घंटे से अधिक वक्त लग जाता है। वह भी सड़क की बर्बादी की वजह से दरअसल इन दिनों छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है ।यहां पर गड्ढों से सड़क तलाश में पड़ रही है ।बीते कई महीनों से सड़क का निर्माण चल रहा है। लेकिन ठेकेदार ने कई जगह पर एक तरफा खुदाई कर दी है। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध जताया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
