मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, 4 साल पहले सरकार ने अध्यापक वर्ग 1 के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। अब तक अलग-अलग सूची जारी कर नियुक्ति आदेश बांटे गए। लेकिन अभी तक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। बीते माह चयनित शिक्षकों की अपडेट सूची में कई नए नाम देखकर आवेदकों ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली की आशंका जताई है। इधर पोर्टल में रिक्त पदों की स्थिति पर भी आवेदकों ने आपत्ति जताई है। जागरूक युवा संघ के सदस्य शैलेश धारपुरे ने कहा कि प्रदेश में भले ही इसको लेकर धांधली हो रही है। लेकिन जुलाई माह में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपडेट रिक्त पदों की सूची में छिंदवाड़ा जिले के कई स्कूलों की विषय वार सूची बनाई गई है। कई स्कूल जहां सालों से पद रिक्त हैं वहां पद भरे हुए बताए गए ।सूची में संशोधन के लिए संचनालय को आवेदन भेजा गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
