मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला परिवहन विभाग के अमले ने शुक्रवार को अमरवाड़ा मार्ग पर बिना परमिट सड़क पर दौड़ती तीन बसों को जप्त किया है। वह जांच के दौरान कमियां उजागर होने पर चलाने कार्रवाई भी की गई है। आरटीओ मनोज तेहनगुड़िया के निर्देश पर परिवहन विभाग का अमला शुक्रवार को अमरवाड़ा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग में जूटा। जांच के दौरान तीन बसों को कार्रवाई में कमियां पाए जाने पर थाने चौकी में खड़ा कर दिया गया है। और हिदायत दी गई है, कि वे आगे से सभी कागज कार्रवाई विस्तारपूर्वक रखें ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
