मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन सेवा शिविर के अंतर्गत जिले में निवासरत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 22 अक्टूबर तक दिव्यांगजन चिन्हाकन शिविर का आयोजन किया गया है। इसी श्रृंखला में गुरुवार को जनपद पंचायत सौंसर व 4 नगरीय निकायों के हितग्राहियों के लिए जनपद पंचायत सौसर के सभाकक्ष में दिव्यांगजन चिंहाकन शिविर संपन्न हुआ। जिसमें 822 दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया और मेडिकल बोर्ड के माध्यम से 191 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। क्लिक कर और सुन सकते हैं।