मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों निरंतर निरीक्षण कर रही है। ज्ञात हो कि दीपावली त्यौहार के पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के अन्य शहरों में भी निरंतर संचालित दुकानों की जांच कर रही है। शुक्रवार को भी तीन टीमों ने शहर समेत जिले के विकासखंडों में औचक निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने मिठाई सैंपल जब्त किए है। और इसे भोपाल लैब भेजे जाएंगे। निरीक्षण के दौरान दुकानों का खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शहरी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी को गोपेश मिश्रा द्वारा पटेल स्विफ्ट, रंगजी स्विफ्ट ,शक्ति स्विफ्ट, वैशाली राजपुरोहित सहित अन्य मिठाई भंडारों का निरीक्षण कर मिठाइयों के सैंपल जब्त करने के साथ एवं खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।