मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि , अमरवाड़ा- संपूर्ण भारतवर्ष में जहां श्री राम मंदिर अयोध्या जी का निर्माण कार्य आरंभ है, वही मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा नगर में अमरवाड़ा के हृदय स्थल में विराजमान भगवान श्री राम का मंदिर जिसमें श्री राम दरबार के साथ राधा कृष्ण जी, भगवान शिव परिवार और हनुमान जी विराजमान हैं । इस मंदिर का भव्य निर्माण अयोध्या जी के श्री राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ आरंभ हुआ था। जिसमें श्री राम मंदिर समिति अमरवाड़ा के साथ-साथ संपूर्ण अमरवाड़ा नगर तथा आसपास के क्षेत्र वासियों का विशेष योगदान रहा है। अमरवाड़ा के श्री राम मंदिर का शिखर निर्माण जो 61 फीट ऊंचा है, जिसके गुंबज के साथ शिखर के निर्माण में प्रगति हुई है। सबसे आकर्षण की बात यह है कि इस मंदिर के निर्माण में जो शिल्पकार पण्डिलवाद सवाजी नांदेड़ महाराष्ट्र तथा मुस्लिम समुदाय के भाई शेख इकबाल ने मंदिर के भव्य निर्माण को सुंदर आकृति प्रदान की है। शीघ्र ही हमें यह दिव्य और भव्य श्री राम मंदिर दिखाई देगा। जो विशेष रूप से आस्था का केंद्र है, श्री राम मंदिर समिति अमरवाड़ा के कुशल मार्गदर्शन में यह भव्य कार्य आरंभ है।