मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होने वाले कामों में बरती जा रही लापरवाही पर जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान गत बैठक में लिए गए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं पाए जाने और अन्य योजनाओं में भी संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरवाड़ा और मोहखेड को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।