मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को दोपहर में पुलिस एवं यातायात विभाग के अफसरों ने स्कूल बस संचालकों की बैठक ली ।जिसमें स्कूल बसों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हाईकोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए। आरटीओ श्रीमती निशा चौहान और यातायात डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने सभी स्कूल बस संचालकों की बैठक लेते हुए उन्हें बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस संचालकों को निर्देश दिए गए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
