मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश में मालवा निमाड़ क्षेत्र में लंपी वायरस से हजारों गायों में लंपी वायरस की रिपोर्ट के बाद जिले में पशुपालक दहशत में आ गए हैं। प्रशासन ने सोमवार को महाराष्ट्र और सीमा पद जिलों से पशुओं की आवाजाही पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी के तहत ग्रामीणों ने भी पालतू गाय ,भैंस को जंगल और सार्वजनिक क्षेत्र में किराए के लिए छोड़ना बंद कर दिया है।अधिकांश किसानों का कहना है कि, गाय और भैंस के अलावा अन्य मवेशी को घर में है पानी और चारे की व्यवस्था की जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।