जिले में यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ सोमवार को जिले के किसानों ने जमकर आक्रोश जताया। किसानों ने कृषि उपसंचालक कार्यालय में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया ।किसानों ने सात बिंदुओं का ज्ञापन सौंप।किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा भी सुनाए। यूरिया की वितरण उचित व्यवस्था बनाने की मांग की। जहां पर जिले में सीजन में अब तक लगभग 83 टन यूरिया का आवंटन मिला। जिसमें से 60 फ़ीसदी यूरिया निजी खाद विक्रेताओं के माध्यम से वितरित किया गया।
