लखनवाडी जंगल सत्याग्रह की वर्षगांठ मनाई ऐतिहास स्थल का विकास व स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को सरंक्षित करने का संकल्प लिया ******************************************* लाखनावाडी के जंगल सत्याग्रह की 92 वर्षगांठ पर रामाकोना में इकट्ठा हुए स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के उत्ताराधिकारी, समविचाराधारी स्वएंसेवी संगठनों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि देश के आजादी के वीर सपुतों व बलिदानियों के इतिहास को संरक्षित करने के साथ ही ऐतिहासिक सत्याग्रह स्थल विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। जंगल सत्याग्रह स्थल विकास समिति द्वारा रविवार को रामाकोना में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गांधी स्मारक से हुई। वरिष्ठ गांधी विचारक भाउराव चैधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बापू की प्रतिमा का पूजन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे के नारे लगाए गए। पूर्व जनपद अध्यक्ष नानालाल गोहेल, जनपद सदस्य डाॅ गुलाब पांडे, सरपंच श्वेता गोहेल, उपसरपंच संतोष चौधरी , सीतापार उपसरपंच नियाज खान, पूर्व सरपंच राहुल जायसवाल, चंद्रशेखर गुर्वे, पूर्व उपसरपंच मुन्नाभाई कलाम, पूर्व जनपद सदस्य गगन गोहेल, पंचायत सचिव अनिल ईधाते, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम ठाकरे, विनोद जायसवाल, गुणवंत चौधरी , विजय पराये, आकाश सहारकर, सोहेल अंसारी, विलास चौधरी खुटामा से राधेध्याम ईवतनती, गजानन पातुरकर व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। चिंतन बैठक में रखे विचार जंगल सत्याग्रह की तैयारी का केंद्र रहा तिवारी भवन में हुई चिंतन बैठक में जंगल सत्याग्रह स्थल का विकास व आगामी कार्ययोजना पर विचार रखे गए। आयोजन समिति के संरक्षक समाजसेवी पीकेएक गुर्वे ने प्रास्ताविक उद्भोदन में जंगल सत्याग्रह पर किए जा रहे कार्यों पर विचार रखे। समाजसेवी दिनकर पातुरकर ने जंगल सत्याग्रह स्थल की पहचान व विकास यात्रा पर विचार रखे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्ताराधिकारियों में देंवेद्र केदार, अमर चैरासे, विजय पातुरकर, सुनिल तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को सरंक्षित करने व सत्याग्रह स्थल विकास पर अपने सुझाव रखे। वरिष्ठ नेता कादर भाई, चिंतामन गाढवे सामाजिक कार्यकर्ता गणेश ढोके, रत्नामाला पीसे, शिक्षक चंद्रकांत नाचनकर, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश गौतम, विजय धुंडे, आकाश खंडातई, गणेश खारकर ने विचार रखे। यह निर्णय लिए प्रति वर्ष 21 अगस्त को जंगल सत्याग्रह की वर्षगांठ को जिले के गौरव दिवस के रूप् में मनाया जाएगा। जंगल सत्याग्रह स्थल लाखनवाडी में स्मारक व अन्य विकास कार्यों के लिए भूमि मद परिवर्तन संबंध में कार्रवाई। आगामी दिनों ने घोषित- अघोषित जंगल सत्याग्रही व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तारिधाकारियों का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करना। जंगल सत्याग्रह से जुड़ा इतिहास संरक्षित करना। वर्ष भर होने वाले आयोजनों की तैयारी में सर्वदलीय सहभागिता।
