मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों बारिश के बीच यह अच्छी खबर है, कि छिंदवाड़ा शहर के साल भर की जलापूर्ति करने वाला कन्हारगांव डैम 100 फ़ीसदी भर चुका है। गुरुवार को हुई बारिश ने कन्हरगाव डैम छलक गया। लबालब होने के साथ वेदर बियर से पानी छोड़ा जा रहा है। कुल 713.80 मीटर जलस्तर क्षमता वाले उक्त बांध का लेवल सौ फीसदी पूरा हो चुका है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
