मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से वेरीफाइड अभियान को लेकर राकेश जी के साथ साक्षत्कार किया। जिसमे राकेश जी ने बताया कि उन्होंने कोविड का दोनों टीकाकरण लगवा लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके आस पास के लोग भी कोरोना का टीकाकरण लगवा रहे हैं और हर नियमों का पालण भी कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। राकेश जी ने यह भी बताया कि वह भी मुँह पर मास्क का प्रयोग करते हैं, बाहर से आने के बाद साबुन से हाँथ धोते हैं और हमेशा सेनीटाईजर का इस्तेमाल करते हैं
