मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को केवाईसी और बैंक खाते का आधार से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। ऐसे किसान जिन्होंने अब तक बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है। उन्हें 31 जुलाई 2022 से पहले आधार लिंक करना आवश्यक है। आधार से लिंक खाते वाले हितग्राहियों को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त प्राप्त होगी। बता दे किस जिले में कुल 251006 किसान तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त होता होता है। इसमें 65% की हितग्राही का केवाईसी प्राप्त हो चुका है। जबकि 35% याणी 87094 किसानों ने केवाईसी नहीं करवाया है। उनके लिए अभी 31 जुलाई 2022 का समय रखा गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।