*अमरवाड़ा* *नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ सख्त* *अनुविभागीय अधिकारी अजीत तिर्की एवं रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार छवि पंत एसडीओपी उमेश शर्मा थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले नायब तहसीलदार सौरभ मरावी,सिगोड़ी थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी नगर पालिका निर्वाचन अमरवाडा समस्त स्टाफ के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शक्ति प्रदर्शन* अमरवाड़ा निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च आमजन से की शांतिपूर्वक चुनाव कराने की अपील 6 जुलाई को संपन्न होंगे निकाय चुनाव पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कीं निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाल लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचित करने की बात कही। बता दें कि 6 जुलाई को होने वाली निकाय चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत पुलिस ने अमरवाड़ा के मुख्य मार्गो में पेट्रोलिंग फ्लैग मार्च निकाला। आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया और समस्त अधिकारियों सभी पुलिस जवानों को चुनाव के दौरान कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए। *पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ेगी, सार्वजनिक स्थानों पर भी की जाएगी चैकिंग* नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसपी विवेक अग्रवाल जिले के थाना प्रबंधकों व पर्यवेक्षण अधिकारियों को आदेश दिए है कि इस दौरान पुलिस पैट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग अभियान में तेजी लाई जाए। . अमरवाड़ा पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि चुनाव के मद्देनजर धारा 144 के नियमों की पूरी तरह से पालना करते हुए शांतिपूर्ण चुनाव कराने में अपना योगदान दें तथा अपने मत का प्रयोग करें। *सख्त हुआ प्रशासन* अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निकाय चुनाव के मद्देनजर सभी होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी कर कड़ी सुरक्षा करने और संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों से पूछताछ करके उन पर निगरानी रखने, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब विक्रेताओं व उद्घोषित जमानत तर्क अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।
