मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पंचायत निर्वाचन के पहले चरण में 4 जनपद छिंदवाड़ा, तामिया, अमरवाड़ा और हर्रई में 25 जून को चुनाव होना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी चुनाव के लिए कुल 724 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 प्रतिशत अतिरिक्त मतदान दल के साथ कुल 796 मतदान दल का गठन किया गया है। जिसमें 3 हजार 184 अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान दल में नियुक्त किया गया है। प्रथम चरण के चुनाव प्रक्रिया के लिए 24 जून को सुबह मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित की जाएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।