मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से राजेश तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विकासखण्ड समन्वयक राजू मांडवी से बातचीत किया। बातचीत में उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के द्वारा जल संरक्षण पर बहुत सारी गतिविधियां की जा रही है। उन्होंने कहा की किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की लिए लोगों के भावनाओं में बदलाव लाना बहुत जरूरी होता है। इसी के तहत लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर